फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   mission indradhanush

मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण 7 अप्रैल से 

Tue, 05 Apr 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
mission indradhanush
पिछले साल राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण 7 अप्रैल से शुरू होगा और जुलाई तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष तक की आयु के बच्चों को सात प्रकार की घातक बीमारियों से बचाने के लिए इसकी शुरूआत की गई थी। मिशन को सफल बनाने के लिए उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और चिकित्सकों की बैठक ली।
विज्ञापन


डीसी चंद्रशेखर सभी चिकित्सा अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिशन की सफलता के  लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में इस मिशन के तहत संचालित किए जाने वाले टीकाकरण कार्यक्रम से कोई भी लक्षित गर्भवती महिला और बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. संजीव तंवर ने बताया कि मिशन का तीसरा चरण अप्रैल से जुलाई तक चलेगा। इसके अंतर्गत जिले में लगभग 24 हजार बच्चों और ढाई हजार गर्भवती महिलाओं को सात प्रकार की घातक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बीमारियों में टीबी, गलघोटू, काली खांसी, टेटनस, पीलिया, निमोनिया व खसरा शामिल हैं। इस माह यह टीकाकरण सात अप्रैल से शुरू होगा और सात कार्य दिवसों तक चलेगा।  बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.  आदित्य दहिया,  जिला सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोडा, जिला टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. दीपक चोपड़ा तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से नियुक्त जिला मिशन प्रतिनिधि डॉ. संजीव तंवर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed