Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Officials will also assess basic infrastructure in schools, alongside the quality of education.

Faridabad News: पढ़ाई के साथ स्कूलों की बुनियादी सुविधाएं भी परखेंगे अधिकारी

Wed, 25 Nov 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Officials will also assess basic infrastructure in schools, alongside the quality of education.
तिलपत ​​​स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की फाइल फोटो ।
- पानी, शौचालय, ड्यूल डेस्क और लैब की स्थिति के साथ पढ़ाई में आ रही चुनौतियों का भी होगा आकलन
विज्ञापन

- निरीक्षण के दौरान 10 दिन से अधिक अनुपस्थित विद्यार्थियों का ब्योरा लेंगे अधिकारी, सुविधाओं की कमियां भी होंगी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अब केवल पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की जरूरतों, बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की समस्याओं का भी आकलन किया जाएगा। इसके लिए निरीक्षण का प्रारूप तैयार किया गया है। इसमें स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं से लेकर डिजिटल संसाधनों की स्थिति तक की जानकारी दर्ज की जाएगी। अधिकारियों को विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से बातचीत कर जमीनी स्थिति समझने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान 10 दिन से अधिक अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी ली जाएगी। कक्षाओं में ड्यूल डेस्क की उपलब्धता, मरम्मत की जरूरत वाले कमरों, जर्जर घोषित कमरों के इस्तेमाल और विज्ञान व अटल समेत विभिन्न प्रयोगशालाओं की स्थिति जांची जाएगी। पेयजल की उपलब्धता, पानी की जांच, छात्र-छात्राओं के अलग शौचालयों की साफ-सफाई, सैनिटरी नैपकिन, चारदीवारी, बिजली और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप की सुविधा भी देखी जाएगी। मिड-डे मील के लिए रसोई शेड, खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री का रखरखाव और रजिस्टर का विद्यार्थियों की उपस्थिति से मिलान किया जाएगा। रसोई में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता भी जांची जाएगी। इसके अलावा स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, टीवी और इंटरनेट की कार्यशीलता देखी जाएगी। 30 दिन से अधिक समय से खराब डिजिटल उपकरणों और बंद पड़े संसाधनों का ब्योरा भी दर्ज होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और शिक्षकों से भी करेंगे संवाद-
अधिकारियों को विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, पसंदीदा विषय और भविष्य के लक्ष्य पूछने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों से पढ़ाई के दौरान आ रही चुनौतियों की जानकारी ली जाएगी। वहीं, अभिभावकों और समुदाय के सदस्यों से बातचीत कर स्कूलों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के सुझाव भी लिए जाएंगे। निरीक्षण में सामने आने वाली कमियों के आधार पर संबंधित विभाग को जिम्मेदारी सौंपकर सुधार की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed