{"_id":"5762a2404f1c1b144311bebf","slug":"mission-admission-three-people-on-one-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: एक सीट पर तीन लोगों की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: एक सीट पर तीन लोगों की दावेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
एडमीशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के दस दिन बाद ही शहर के कॉलेजों की पांच हजार सीटों के लिए 12 हजार से ज्यादा छात्र आवेदन कर चुके हैं। यानी एक सीट पर तीन छात्रों की दावेदारी मानी जा रही है। दाखिला प्रक्रिया अभी 15 दिन तक और चलेगी। ऐसे में इस बार दाखिले के लिए खींचतान मचना तय है।
विज्ञापन
कॉलेजों में दिनोंदिन आवेदन प्रक्रिया रफ्तार पकड़ रही है। इस बार हरियाणा बोर्ड के खराब रिजल्ट ने औसत नंबर लाने वाले छात्रों का डीयू से मोहभंग कर दिया है। छात्र एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में दाखिले की जोर आजमाइश में जुटे हैं। शहर के एक कॉलेज को छोड़कर सभी में ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। दाखिले की सबसे ज्यादा भीड़ पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में दिख रही है। इस कॉलेज की 1600 सीटों के लिए अब तक करीब 4 हजार छात्रों ने आवेदन कर दिया है। नेहरू कॉलेज को शहर का सबसे बड़ा कॉलेज माना जाता है। ऐसे में छात्रों की पहली प्राथमिकता यही कॉलेज होता है।
विज्ञापन
छात्रों की दूसरी पसंद शहर का डीएवी कॉलेज है। कॉलेज की 1170 सीटों के लिए बृहस्पतिवार तक 2720 छात्रों ने आवेदन किया। वहीं, महिला कॉलेज के लिहाज से शहर के केएल मेहता दयानंद कॉलेज में दाखिले के लिए टफ कंप्टीशन की संभावना है। इस कॉलेज की 1110 सीटों के लिए 2 हजार छात्राओं ने आवेदन कर दिया है। जबकि सेक्टर 16ए स्थित राजकीय महिला कॉलेज की 320 सीटों के लिए 900 आवेदन हो गए हैं। तिगांव के राजकीय कॉलेज की 700 सीटों के लिए एक हजार छात्रों ने आवेदन किया है। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्रों को चरित्र प्रमाण पत्र, रिहाईश प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन