{"_id":"3c6717f94c1f2fe240681091977c1264","slug":"mission-admission-now-wait-for-lottery","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में फॉर्म भर लिए, अब लॉटरी का इंतजार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में फॉर्म भर लिए, अब लॉटरी का इंतजार!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Feb 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन की तारीख समाप्त होते ही स्कूलों में फॉर्मों का विश्लेषण शुरू हो गया है। कुछ स्कूल लॉटरी निकालने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल तो अपनी दो शाखाओं में शुक्रवार को ही लॉटरी करने जा रहा है। हालांकि पहली सूची 28 फरवरी को ही जारी होगी।
विज्ञापन
नेबरहुड के तहत आठ किलोमीटर का दायरा होने से आवेदन फॉर्म की संख्या बीते सालों के मुकाबले काफी बढ़ गई है। लिहाजा स्कूल अपने स्तर पर लॉटरी निकालेंगे। दिल्ली पब्लिक स्कूल की ईस्ट ऑफ कैलाश और वसंत कुंज की शाखा में शुक्रवार को लड़कियों के कोटे के तहत आए आवेदनों के लिए लॉटरी होने जा रही है।
विज्ञापन
ईस्ट ऑफ कैलाश शाखा में इस कोटे के तहत 1757 लड़कियों की लॉटरी होगी, जबकि वसंत कुंज शाखा में 1316 लड़कियों की लॉटरी होगी। स्कूल ने साफ किया है कि लॉटरी में आने के लिए किसी एक ही अभिभावक को इजाजत होगी।
विज्ञापन
वहीं कुछ स्कूलों में बृहस्पतिवार से आवेदनों की छंटनी का काम शुरू हुआ। स्प्रिंगडेल्स स्कूल पूसा रोड की प्रिंसिपल ने बताया कि जिस तरह से आवेदन आए हैं, उसको देखते हुए अब अगले सप्ताह सोमवार और मंगलवार का दिन लॉटरी के लिए निर्धारित किया जा सकता है। प्रिंसिपल के मुताबिक, दाखिले के लिए चयनित छात्रों की सूची निदेशालय की ओर से दी गई तिथियों पर ही जारी होगी।