{"_id":"6c3d8a9534289f965f4e06619256f07e","slug":"missing-young-man-was-shot-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब युवक की गोली मारकर हत्या, शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब युवक की गोली मारकर हत्या, शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 May 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना गांव में घर से खेत पर गए एक युवक का शव ग्रेटर नोएडा थाने के डाढ़ा गांव के पास मिला।
विज्ञापन
युवक की सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि कासना गांव निवासी किसान सोनू (30) पुत्र पप्पू रविवार शाम घर से बाइक पर खेत के लिए कहकर गया था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया।
सोमवार दिनभर उसकी तलाश की गई मगर उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार शाम को सोनू का शव डाढ़ा गांव के पास डाबरा रोड की ग्रीन बेल्ट में पड़ा मिला। उसके सीने में गोली लगी थी।
घटना को हत्यारों ने रविवार शाम को ही अंजाम दे दिया था। अभी सोनू की बाइक नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों का ेगिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन