जेएनयू छात्रा से दुष्कर्म: यूनिवर्सिटी का छात्र ही निकला दरिंदा, पीड़िता से संबंध बनाकर हर बार कहता एक ही बात
Delhi JNU Crime News: पीड़िता ने बताया कि तीन अप्रैल 2023 को आरोपी उसे अपने फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोबारा आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में जेएनयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जेएनयू के एक छात्र ने शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी आनाकानी करने लगा। बाद में छात्रा को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।
शिकायत होते ही फरार हुआ आरोपी
आरोपी के शादीशुदा होने का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। शिकायत का पता चलते ही आरोपी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी ने की थी शादी की बात
दोनों करीब चार साल से एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय छात्रा अकेली बुराड़ी के एक हॉस्टल में रहती है। वह जेएनयू की छात्रा है। आरोपी परिवार के साथ वजीराबाद में रहता है। वह भी छात्रा के साथ ही पढ़ता है। कुछ ही दिनों में दोनों दोस्त बन गए। आरोपी ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी की बात की।
दुष्कर्म के बाद करता शादी का वादा
पीड़िता ने बताया कि तीन अप्रैल 2023 को आरोपी उसे अपने फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोबारा आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।