फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   misdeed with girl on promise of job caught form jharkhand by surveillance 

नौकरी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, सर्विलांस से झारखंड में पकड़ा गया आरोपी

Sat, 07 Sep 2019 05:52 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 07 Sep 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
misdeed with girl on promise of job caught form jharkhand by surveillance 
सांकेतिक तस्वीऱ - फोटो : फाइल फोटो

नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड से दिल्ली लाकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने झारखंड के गिरीडीह से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंची। युवती ने करीब डेढ़ माह पहले सुभाष प्लेस थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। उसके बाद से आरोपी फरार था।

विज्ञापन


अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि आरोपी की पहचान अनिल शर्मा के रूप में हुई है। वह शकूरपुर इलाके में रहकर प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था। 19 जुलाई को बीस साल की युवती ने सुभाष प्लेस थाने में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह झारखंड की रहने वाली है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसआई सुनील कुमार ने नेतृत्व में पुलिस टीम फरार आरोपी अनिल की तलाश शुरू की। तकनीकी सर्विलांस में पुलिस को पता चला कि आरोपी झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके में छुपा हुआ है और लगातार अपना सिम बदल रहा है। पुलिस टीम झारखंड के गिरीडीह जिले में पहुंची। करीब पांच दिनों तक पुलिस उन लोगों से पूछताछ की जिनसे आरोपी ने नए- नए फोन नंबर से बात की थी। इस तरह
विज्ञापन
विज्ञापन

से तकनीकी जांच कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को दिल्ली लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed