{"_id":"5c86edc2bdec2213e648e30d","slug":"misdeed-with-girl-near-aiims-trauma-center-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, एम्स ट्रामा सेंटर के पास हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, एम्स ट्रामा सेंटर के पास हुई वारदात
Tue, 12 Mar 2019 04:52 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 12 Mar 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 9 मार्च को सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस को वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां मौजूद दिल्ली के संत नगर निवासी 37 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि उत्तम उर्फ मुकेश ने उसे फोन करके एम्स ट्रामा सेंटर के पास बुलाया था। उसने कुछ रकम महिला से उधार ले रखी थी। एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचने के बाद मुकेश ने महिला से रकम अपने घर में रखी होने का हवाला दिया और उसे ताज अपार्टमेंट स्थित 102 नंबर फ्लैट में ले गया। पीड़िता ने बताया कि फ्लैट में पहले से ही मुकेश के दो दोस्त मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसके बाद महिला बेहोशी की हालत में आ गई और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद तीनों आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे ट्रामा सेंटर के पास फेंक दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 44 वर्षीय उत्तम उर्फ मुकेश, रामनरेश राय और पशुपति नाथ राय उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ को लेकर देर रात तक पुलिस ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन