फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants ran away with the scooty after beating the shopkeeper

Crime in Delhi: दुकानदार की पिटाई कर स्कूटी ले भागे बदमाश, पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी

Tue, 05 Jul 2022 02:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Jul 2022 02:20 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि स्कूटी में एक हैंड बैग था, जिसमें दुकान का बिल, आरसी और अन्य कागजात थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
miscreants ran away with the scooty after beating the shopkeeper
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भलस्वा डेयरी इलाके में बदमाशों ने एक दुकानदार की पिटाई कर उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन


महावीर प्रसाद सपरिवार जहांगीरपुरी में रहते हैं। उनका भलस्वा डेयरी में परचून की दुकान है। महावीर प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह दुकान बंद करने के बाद अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। झील वाले पुल के पास पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उसकी स्कूटी में पैर मारकर उसे गिरा दिया। उसके बाद एक बदमाश बाइक से उतरकर उसके पास आया और उसकी पिटाई करने लगा। 
विज्ञापन


बदमाश उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि स्कूटी में एक हैंड बैग था, जिसमें दुकान का बिल, आरसी और अन्य कागजात थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed