फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants looted Scooty and Rs 10.70 lakh from petrol pump cashier In Ghaziabad

UP: बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कैशियर से स्कूटी और 10.70 लाख रुपये लूटे, जमा करने के लिए जा रहे थे बैंक

Thu, 13 Feb 2025 04:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 13 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

गाजियाबाद में बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के कैशियर और सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी और 10.70 लाख रुपये लूट लिए। स्कूटी लूटकर बदमाश सिहानी चुंगी की ओर भाग गए। 
 

विज्ञापन
miscreants looted Scooty and Rs 10.70 lakh from petrol pump cashier In Ghaziabad
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के कैशियर और सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी और 10.70 लाख रुपये लूट लिए। स्कूटी लूटकर बदमाश सिहानी चुंगी की ओर भाग गए। मेरठ रोड स्थित डीपीएस कट के पास भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप शुभम ऑटोमोबाइल के नाम से है। 

विज्ञापन




पेट्रोल पंप मालिक रतन प्रकाश ने बताया कि पंप कैशियर अर्जुन सिंह निवासी दुहाई गुरुवार दोपहर 10.70 लाख रुपये लेकर मेरठ रोड स्थित आईडीबीआई बैंक में स्कूटी से जमा कराने जा रहा था। अर्जुन ने रुपये स्कूटी की डिग्गी में रख दिए थे। अर्जुन के साथ स्कूटी पर पंप कर्मचारी संजय कुमार निवासी बुलंदशहर भी था। जब अर्जुन श्रीराम पिस्टल कंपनी के पास नमो भारत पिलर नंबर 564-565 के बीच में पहुंचा, तभी उसे ओवरटेक कर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया और पेट पर तमंचा लगाकर स्कूटी लूटकर ले गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने जांच करने के साथ ही आसपास के इलाकों में चेकिंग शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि एक बदमाश पहले से ही उनकी रेकी कर रहा था। घटना के बाद तीनों बदमाश मौके से दो बाइक पर भागे हैं। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed