फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants in police uniform cheated a doctor of Rs 12 lakh 50 thousand In Ghaziabad

Ghaziabad: पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने डॉक्टर से ठगे 12 लाख 50 हजार, फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठकर हुए फरार

Wed, 28 Aug 2024 10:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 Aug 2024 10:31 PM IST
सार

गाजियाबाद में बदमाशों ने पुलिस बनकर 12 लाख 50 हजार टप्पेबाजी की। रकम लेकर बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
miscreants in police uniform cheated a doctor of Rs 12 lakh 50 thousand In Ghaziabad
एनएच नौ डासना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ डासना स्थित आईएमएस कॉलेज के पास एक बड़ी टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सफेद फॉर्च्यूनर बिना नंबर की कार में आए कुछ बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर डॉक्टर मोहतरम और उनके साथी महराज चौधरी से लगभग साढ़े बारह लाख रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन


डॉक्टर मोहतरम ने दिल्ली के निजामुद्दीन में वेंटिलेटर की खरीदारी के लिए एक व्यक्ति अरशद से संपर्क किया था, जो ओएलएक्स पर यह वेंटिलेटर बेच रहा था। कुल साढ़े बारह लाख रुपये की कीमत पर वेंटिलेटर की डील तय हुई थी। डॉक्टर मोहतरम और उनके साथी पैसे के भुगतान के लिए इंदिरापुरम से डासना की ओर आ रहे थे, जहां अरशद ने उन्हें बुलाया था।
विज्ञापन


आईएमएस कॉलेज के पास पहुंचने पर बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर अपने आप को पुलिसकर्मी बताया और पैसे ले लिए। इन बदमाशों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी का उपयोग किया, जिसकी नंबर प्लेट पर  'ए एफ' लिखा हुआ था। पैसा लेकर घटनास्थल से बदमाश भाग गए, जब डॉक्टर मोहतरम और महराज चौधरी को शक हुआ तो उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed