{"_id":"6a0f2d597ceb2317000d1070","slug":"minor-was-brandishing-a-weapon-on-social-media-to-make-a-reel-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137308-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रील बनाने के लिए नाबालिग सोशल मीडिया पर लहरा रहा था हथियार, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रील बनाने के लिए नाबालिग सोशल मीडिया पर लहरा रहा था हथियार, दबोचा
विज्ञापन
- बुराड़ी थाना एरिया में पुलिस ने 16 साल के नाबालिग के पास से एक तमंचा किया बरामद, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर छा जाने के लिए युवा कुछ भी कर रहे हैं। उत्तरी जिला के बुराड़ी इलाके में 16 साल के एक नाबालिग ने हथियार लहराते हुए इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट कर दी। रील वायरल होने पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई। बाद में आरोपी को दबोच लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल एक तमंचा बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उसने इस तरह की रील बनाई। बरामद तमंचा वह 10 दिन पहले यूपी के हाथरस में रहने वाले अपने एक दोस्त से लेकर आया था।
उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि उनकी टीम को एक वीडियो मिला था। इंस्टाग्राम पर एक लड़का हथियार लहराते हुए वीडियो बना रहा था। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर उसका पता किया। इसके बाद उसके घर पर टीम पहुंची तो लड़का अपने घर से गायब मिला।
विज्ञापन
इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी पुश्ता रोड, गौशाला, सुंदर विहार, बुराड़ी में मौजूद है। टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक तमंचा बरामद हो गया।