{"_id":"69fe08cb75409fc5c9077b7b","slug":"minor-stabbed-to-death-in-a-dispute-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135520-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आपसी विवाद में नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आपसी विवाद में नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या
विज्ञापन
-भलस्वा डेयरी इलाके की घटना, मां का आरोप कुछ युवकों ने दी थी हत्या की धमकी, शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान
-पुलिस ने कहा धमकी देने वाले युवक से हो गया था समझौता, दूसरे आरोपियों ने की है हत्या, पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भलस्वा डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम 16 साल के नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पहचान विशाल यादव के रूप में हुई है। उसकी मां का आरोप है कि बेटे को कुछ युवकों ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत उसने थाने में की थी। लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 7.30 बजे भलस्वा डेयरी थाना पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक नाबालिग को चाकू मारे जाने के बाद भर्ती कराने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने नाबालिग विशाल यादव को मृत घोषित कर दिया है। उसे एक दोस्त घायल अवस्था में लेकर अस्पताल लेकर आया था।
जांच करने पर पता चला कि विशाल अपने माता-पिता और बहन के साथ भलस्वा डेयरी के झुग्गी कलंदर कॉलोनी में रहता था। वह कोई काम नहीं करता था। पुलिस ने तंदूर वाली गली पहुंची, जहां नाबालिग पर हमला किया था। पुलिस ने मौके पर छानबीन की और क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां जांच पड़ताल कर साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
उसकी मां सविता ने बताया कि घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ गया था। तंदूर वाली गली में कुछ युवकों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। मां का आरोप है कि उसका पहले भी कुछ लड़कों से विवाद हुआ था, जिसमें नसीम और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उसने भलस्वा डेयरी थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला है कि पीड़ित अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था। जहां उनका कुछ लड़कों से विवाद हो गया और आरोपियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।