फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor murdered by stabbing in Khayala area

Delhi Crime: नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, रघुवीर नगर में कुछ युवकों ने किया हमला

Tue, 07 Nov 2023 04:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Nov 2023 04:33 AM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि है कि दक्ष का कुछ लड़कों से विवाद था। सोमवार शाम वह अपने घर की ओर जा रहा था, इसी दौरान एम ब्लॉक में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
Minor murdered by stabbing in Khayala area
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ख्याला इलाके में सोमवार शाम एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घायल युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मृतक की शिनाख्त 17 साल के दक्ष के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह परिवार के साथ रघुवीर नगर में रहता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सात बजे पुलिस को रघुवीर नगर एम ब्लॉक में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि नाबालिग को उसके परिवार वाले पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि घायल नाबालिग को मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि है कि दक्ष का कुछ लड़कों से विवाद था। सोमवार शाम वह अपने घर की ओर जा रहा था, इसी दौरान एम ब्लॉक में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed