{"_id":"46709c695725acc704fba80d9823f801","slug":"minor-marriage-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने अधेड़ से कराई नाबालिग बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने अधेड़ से कराई नाबालिग बेटी की शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 02 Aug 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में 17 साल की नाबालिग किशोरी ने अपनी मां पर एक अधेड़ से शादी करने का आरोप लगाया है। पति पर भी रोज मारपीट करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में शुक्रवार देर शाम शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी इन दिनों होशियारपुर में अपनी बड़ी बहन के पास रह रही है। किशोरी के पिता मुंबई में काम के सिलसिले में गए हुए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी मां ने 45 वर्षीय अधेड़ तेज नारायण के साथ 13 जुलाई को उसकी शादी करा दी।
शादी के बाद से तेज नारायण उसको प्रतिदिन मारता-पीटता है। पति ने गला दबाकर मारने की भी कोशिश की है। जिसके बाद उसने होशियारपुर में बड़ी बहन के घर में शरण ली है। पति तेज नारायण फरार हो गया है।
विज्ञापन