फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor made got dead in dlf fase 3

नाबालिग नौकरानी की मौत पर बवाल, हंगामा

Thu, 30 Jan 2014 07:40 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 30 Jan 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
minor made got dead in dlf fase 3

गुड़गांव में डीएलएफ फेज तीन की एक कोठी में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी की बुधवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

विज्ञापन


इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पथराव कर जमकर बवाल किया। मृतक के परिजन हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि होने के बाद कोठी मालिक और पुलिस ने राहत की सांस ली।

भरतपुर राजस्थान की रहने वाली सबीना (17) पुत्री नबाब डीएलएफ फेज तीन की कोठी नंबर 15/19 में काम करती थी। कोठी में तीन अन्य नौकर भी काम करते हैं।

सबीना पिछले तीन साल से कोठी में बच्चों की देखभाल कर रही थी। उसका पिता दिल्ली में मजदूरी करता है। उसके पिता ने बताया कि बुधवार देर शाम उसे बेटी के कोठी में फांसी लगाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


उसने बताया कि दो दिन पहले उसकी बेटी ने कोठी से काम छोड़ने के लिए कहा था। मृतक के परिजनों ने वहां रहने वालों पर हत्या और दुष्कर्म का शक जाहिर किया है। थाने में शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो बृहस्पतिवार की दोपहर परिजनों ने पथराव कर हंगामा किया। पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर से पूरी तरह पर्दा उठ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed