{"_id":"65597bb1673745a56609e4ba","slug":"minor-killed-student-to-take-revenge-of-beating-in-delhi-2023-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: पिटाई का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की थी छात्र की हत्या, CCTV से मिला जरा सा क्लू और पकड़ा गया कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: पिटाई का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की थी छात्र की हत्या, CCTV से मिला जरा सा क्लू और पकड़ा गया कातिल
Sun, 19 Nov 2023 12:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:22 PM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली में दसवीं के छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने खुलासा किया है कि पिटाई का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की छात्र की हत्या की थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के अमन विहार में पिटाई का बदला लेने के लिए नाबालिग ने दसवीं के छात्र की हत्या कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये 17 साल के आरोपी की पहचान कर घटना के 12 घंटे बाद उसे सोनीपत से पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चाकू और खून से सने कपड़े व जूते बरामद कर लिए हैं।
पकड़े गए नाबालिग पर लूटपाट सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम 7.45 बजे नीति विहार गली नंबर सात में 16 साल के आकाश का चाकू मारने की जानकारी मिली। आकाश परिवार के साथ किराड़ी सुलेमान नगर में रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
अमन विहार थाना प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने चार टीमें गठित कर जांच शुरू की। इस दौरान टीम ने आसपास के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके आधार पर पुलिस ने अमन विहार निवासी आरोपी की पहचान कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आरोपी के ठिकाने के बारे में जानकारी हासिल की और तकनीकी जांच की मदद से सोनीपत से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आठ नौ माह पहले आकाश और उसके दोस्त ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया।

पहले भी झगड़े के दौरान आरोपी कर चुका है जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले साल से आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा है। उस पर लूटपाट, चोरी, ठगी और गंभीर चोट पहुंचाने के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पिछले साल आरोपी ने अमन विहार में झगड़े के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था।

इस साल प्रेम नगर में आरोपी के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा आरोपी ने लूटपाट, चोरी, ठगी की चार वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी अकेले वारदात करता है। पिछले महीने ही वह बाल सुधार गृह से बाहर आया था।