फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl allegiance to 4 mans for making video and blackmail her in hapur

नाबालिग को किडनैप कर बनाया वीडियो, फिर ऐसे करने लगे ब्लैकमेल

Sat, 23 Jun 2018 08:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो,अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 23 Jun 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
minor girl allegiance to 4 mans for making video and blackmail her in hapur

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा को सुनसान स्थान पर बंधक बनाकर कुछ युवकों ने वीडियो बना ली। उसके बाद रुपये की मांग करते हुए उसे ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उनकी पुत्री मोदीनगर रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। 18 जून को उनकी पुत्री अपने एक दोस्त के साथ स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान एचपीडीए की ओर से डीपीएस स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते पर रामगढ़ी निवासी दीपांशु और लज्जापुरी निवासी सचिन ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें बंधक बनाकर एक खंडहर में ले गए।

विज्ञापन

जेब में रखे रुपये भी लूट लिए

minor girl allegiance to 4 mans for making video and blackmail her in hapur

इन युवकों ने वहां किशोर और उसकी पुत्री की जबरन वीडियो बनाई। इस दौरान इन लोगों ने उसकी जेब में रखे रुपये भी लूट लिए। वहीं दोनों युवकों ने अपने आप को एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर बताने वाले युवक को भी वहां बुला लिया। तीनों ने उनसे मारपीट करते हुए घर से पांच-पांच हजार रुपये लाकर देने का दबाव बनाया।

साथ ही रुपये नहीं मिलने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। 20 जून को इनमें से एक युवक ने छात्रा के पिता को फोन कर वीडियो बनाने और उसे खत्म कराने के बदले में पांच हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं मिलने पर वीडियो को न्यूज चैनल पर चलाने की धमकी दी गई। 

इसके अलावा सुबह के समय चौथे व्यक्ति संजीव कुमार ने परिवार के लोगों को फोन कर रंगदारी मांगी। इसके बाद पीड़ित ने एसपी के समक्ष शिकायत की। एसपी के आदेशों पर कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि बाकी तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed