फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor changes in timings of trains going from Delhi to Gurugram on 16th and 17th June

Delhi Metro: यलो लाइन पर चलने वाली पहली और अंतिम ट्रेन के समय में होगा बदलाव, जानें क्या रहेगी टाइमिंग

Sat, 15 Jun 2024 04:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 15 Jun 2024 04:41 PM IST
सार

दिल्ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों के समय में 16 और 17 जून को मामूली बदलाव रहेगा। असुविधा से बचने के लिए स्टेशनों पर और यलो लाइन पर ट्रेनों के अंदर ट्रेनों के गंतव्य और परिवर्तन के लिए संबंधित प्लेटफार्मों के बारे में घोषणाएं की जाएंगी।

विज्ञापन
minor changes in timings of trains going from Delhi to Gurugram on 16th and 17th June
Delhi Metro - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली फेस-4 के जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम कॉरिडोर के 490 मीटर खंड पर चल रहे काम को देखते हुए 16 और 17 जून को अंतिम और पहली ट्रेन के समय में मामूली बदलाव होगा। ये ट्रेनें यलो लाइन (समयपुर बादली) पर चलने वाली होंगी। 

विज्ञापन


रविवार 16 जून को आखिरी ट्रेन समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए रात 11:00 बजे के बजाय रात 10:45 बजे और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से रात 11:00 बजे के बजाय रात 09:30 बजे प्रस्थान करेगी। सोमवार 17 जून को पहली ट्रेन सुबह छह बजे के बजाय सुबह सात बजे समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए प्रस्थान करेगी। 
विज्ञापन


वहीं, समयपुर बादली और जहांगिरपुरी के बीच 16 जून को रात 11 बजे के बाद और 17 जून की सुबह सात बजे के पहले कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, इस अवधि के दौरान जहांगीरपुरी से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक यलो लाइन के शेष प्रमुख खंड पर सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
16/17 जून के गैर-कार्य दिवसों पर देर रात/सुबह के घंटों के दौरान यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए, स्टेशनों पर और यलो लाइन पर ट्रेनों के अंदर ट्रेनों के गंतव्य और परिवर्तन के लिए संबंधित प्लेटफार्मों के बारे में घोषणाएं की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed