{"_id":"5fab31b6a7ba7d09ff1261bc","slug":"minor-beaten-to-death-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद
Wed, 11 Nov 2020 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
करणपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीपुर में मंगलवार दिनदहाड़े एक नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले नाबालिग ने एक युवक को लड़की से अश्लील हरकत करने पर टोक दिया था, जिसकी वजह से युवक का नाबालिग से झगड़ा हो गया था। युवक ने उसे देख लेेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
मंगलवार को नाबालिग को अकेला पाकर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त करणपाल (17) के रूप में हुई है। वह बख्तावरपुर गांव में अपने माता-पिता, भाई बहन के साथ रहता था। वह परिवार में सबसे छोटा था और 11वीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार दोपहर को पुलिस को बख्तावरपुर में मारपीट होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि चार युवकों ने करणपाल नाम के नाबालिग को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है, जिसे परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि डॉक्टरों ने करणपाल को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला कि करणपाल के पिता का ट्रांसपोर्ट का काम है। तीन दिन पहले गाड़ियों के पास करणपाल ने एक युवक को लड़की से अश्लील हरकत करते हुए देखा था। टोकने पर युवक उससे मारपीट करने लगा। करणपाल ने भी युवक को पीट दिया। उसके बाद युवक उसे देख लेने की धमकी देकर चला गया।
मंगलवार को करणपाल को अकेला देखकर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीट दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नत्थूपुरा के रहने वाले हैं और बख्तावरपुर में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पढ़ने आते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।