{"_id":"1d57e83820107909c2606ed3619c59e8","slug":"ministers-will-not-get-the-water-in-delhi-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो पानी को भी तरसेंगे दिल्ली सरकार के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो पानी को भी तरसेंगे दिल्ली सरकार के मंत्री
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे अरविंद केजरीवाल पानी के मुद्दे पर बेहद सख्त दिखे। एनडीएमएसी अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने साफ किया कि पानी की सप्लाई मंत्री और संतरी को देखकर नहीं होगी।
विज्ञापन
उनका इशारा एनडीएमसी इलाके में रहने वाले केंद्रीय मंत्रियों की तरफ था। केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी प्यास से मरेगा तो मंत्री भी मरेगा।
नई दिल्ली इलाके में मोहल्ला सभा के दौरान केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्रियों को पानी सप्लाई पर हमला बोला। पानी की किल्लत पर आम लोगों के सवालों पर एनडीएमसी के सचिव विकास आनंद ने बताया कि इस इलाके में रोजाना 150 लीटर प्रति व्यक्ति पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी जानकारी में जल बोर्ड रोजाना करीब 500 लीटर प्रति व्यक्ति की सप्लाई एनडीएमसी को करता है। इससे साफ है कि आम आदमी का करीब 350 लीटर पानी मंत्रियों के बंगलों में जा रहा है।
विज्ञापन
लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। आम लोगों के हक में दिया जा पानी उसी के खाते में आएगा। अगर आम आदमी प्यास से मरेगा तो मंत्री को पानी की कमी महसूस होनी चाहिए।
गौरतलब है कि एनडीएमसी इलाके में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत सभी सांसदों के बंगले हैं। अपना सियासी सफर शुरू करने के दौरान ही अरविंद ने कहा था कि बंगला-लाल बत्ती संस्कृति को दूर करेंगे। अभी भी उन्होंने आम आदमी की तरह रहना कबूल किया है।