फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minister sourabh bhardwaj Says 80 per cent of patients in Delhi BJP ruled states Ayushman Bharat scheme fails

Delhi: दिल्ली में 80 फीसदी मरीज भाजपा शासित राज्यों के, आयुष्मान भारत योजना फेल; हम बिना भेदभाव के दे रहे इलाज

Thu, 31 Oct 2024 07:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Oct 2024 07:03 PM IST
सार

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना होते हुए भी लोगों को सैकड़ो किलोमीटर दूर दिल्ली जाकर अपना इलाज क्यों करना पड़ रहा है? केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना पूरी तरह से विफल साबित हुई है। 
 

विज्ञापन
minister sourabh bhardwaj Says 80 per cent of patients in Delhi BJP ruled states Ayushman Bharat scheme fails
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज दीपावली के दिन जीबी पंत अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मरीजों को फल वितरित किए और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने बताया कि वार्डों में भर्ती लगभग 80 फीसदी मरीज भाजपा शासित राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि से आए हुए थे। उत्तर प्रदेश के पिलखुवा, डसना, संभल और अमरोहा जैसे दूर दराज के इलाकों से लोग दिल्ली इलाज कराने आए हुए थे। 
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना होते हुए भी लोगों को सैकड़ो किलोमीटर दूर दिल्ली जाकर अपना इलाज क्यों करना पड़ रहा है? केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना पूरी तरह से विफल साबित हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना केवल कागजों पर: सौरभ
सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सैकड़ो प्राइवेट अस्पताल हैं, तो इन गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत उन अस्पतालों में इलाज क्यों नहीं मिल रहा? आयुष्मान भारत योजना केवल कागजों पर उपलब्ध है इसीलिए भाजपा शासित राज्यों के लोग दिल्ली में अपना इलाज कराने को मजबूर हैं। 
 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पताल बिना भेदभाव के भाजपा शासित राज्यों के लोगों का भी मुफ्त इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed