{"_id":"576a87ec4f1c1b141db47d34","slug":"minister-skidded-tongue-yoga-wear-jeans-on-the-day-given-over-controversial-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी की फिसली जुबान, योग दिवस पर जींस पहनने को लेकर दिया विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी की फिसली जुबान, योग दिवस पर जींस पहनने को लेकर दिया विवादित बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Jun 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान पर युवा आगाज संगठन ने कड़ा एतराज जताया। इस बयान को अध्यापकों का अपमान मानते हुए छात्रों ने नेहरू कालेज के गेट पर शिक्षामंत्री का पूतला फूंककर रोष जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री से बयान पर बिना देर किए माफी मांगने की मांग की। दरअसल, अंबाला में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री कहा कि अध्यापक जींस पहनकर आए। लेकिन नंगे न आए।
विज्ञापन
इस विवादित बयान से अध्यापकों के साथ-साथ उनके विद्यार्थियों में मंत्री के प्रति आक्रोश है। जिसके चलते बुधवार को छात्रों ने कॉलेज गेट पर शिक्षामंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पूतला फूंका।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता जसवंत पंवार ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर अपने शिक्षकों का अपमान नहीं सहेंगे। पंवार का कहना है कि मंत्री के बयान का मतलब यही है कि शिक्षक अब तक कालेजों में नंगे आ रहे थे, इसलिये वे इस विवादित बयान की कड़ी निंदा करते हैं। छात्र नेता अजय डागर ने कहा कि शिक्षामंत्री को अपने विवादित बयान को लेकर अध्यापकों से बिना देरी किए माफी मांगनी चाहिए।