{"_id":"f0d3ea84d17249a486b0fcd07a185176","slug":"minister-removes-his-hoarding-having-photo-with-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने मोदी के साथ फोटो लगी होर्डिंग उतरवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने मोदी के साथ फोटो लगी होर्डिंग उतरवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 05 Jul 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिवचरणलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी फोटो लगी होर्डिंग उतरवा दी है।
विज्ञापन
यह होर्डिंग बुधवार को एनएच-पांच स्थित एक बिल्डिंग पर लगाई गई थी।
इस बारे में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होंने होर्डिंग लगाने वाले अपने कार्यकर्ता को फटकार लगाई और उसे उतारने के आदेश दिए।
निर्दलीय चुनाव जीतकर मंत्री बने शर्मा का कहना है कि वह कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी ही रहेंगे। भाजपा में जाने की खबरें बेबुनियाद हैं।