फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minister of State at the Office of the display Bijlikarmion

बिजलीकर्मियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री के कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

Mon, 23 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 23 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Minister of State at the Office of the display Bijlikarmion

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन और ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक विपुल गोयल को 7441 ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने व 23 सब-डिवीजनों के निजीकरण करने के विरोध में ज्ञापन व मांगपत्र सौंपा। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी बिजलीकर्मी सेक्टर 16 सागर सिनेमा पर एकत्रित हुए और वहां विधायक विपुल गोयल को ज्ञापन दिया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी केंद्रीय राज्यमंत्री के सेक्टर 28 स्थित कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन के प्रदेश उपमहासचिव सुनील खटाना ने कहा कि बीजेपी अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। बल्कि सरकार कर्मचारी विरोधी दमनकारी नीतियों को लागू कर रही है। जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, कोई भी वर्ग खुश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खटाना ने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब के बराबर वेतनमान व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे। जो डेढ़ साल के कार्यकाल बीत जाने के बावजूद अब तक सरकार ने इस बारे में सोचा तक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed