फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minimum wages can increase of 11.1 percent in Delhi

दिल्ली में 11.1 फीसदी बढ़ सकती है न्यूनतम मजदूरी, 12 जनवरी तक संबंधित हितधारकों का मांगा सुझाव

Wed, 23 Jan 2019 04:55 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 23 Jan 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
Minimum wages can increase of 11.1 percent in Delhi
मजूदर दिवस

दिल्ली सरकार न्यूनतम मजदूरी की दर में 11.1 फीसदी तक बढ़ोत्तरी कर सकती है। न्यूनतम मजदूरी सलाहकार बोर्ड अपनी आखिरी बैठक में 28 जनवरी को इस पर चर्चा करेगा। दिल्ली सरकार इस बैठक में दर बढ़ाने का प्रस्ताव पेश करेगी।

विज्ञापन


श्रम मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को बताया कि नवंबर में सरकार ने मूल्य संग्रह समिति का गठन किया था। इसका प्रस्ताव है कि न्यूनतम मजदूरी दरें 11.1 फीसदी तक बढ़ाई जाएं। 12 जनवरी तक इस पर संबंधित हितधारकों का सुझाव मांगा गया था। बीते सोमवार को समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई। इस दौरान पता चला कि 700 सुझाव और आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन


इन पर अध्ययन किया जा रहा है। 28 जनवरी को इस पर फैसला कर लिया जाएगा। गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट में 31 जनवरी तक न्यूनतम मजदूरी से जुड़ी रिपोर्ट देनी है। ऐसे में 28 जनवरी की बैठक में फैसला कर लिया जाएगा। सरकार की तरफ से प्रस्तावित दरें लागू हुईं तो दिल्ली के करीब 35 लाख मजदूरों को सीधा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा और प्रस्तावित दरें 
मजदूर श्रेणी    मौजूदा          प्रस्तावित
अकुशल        13,350           14,842
अर्धकुशल     14,698           16,341
कुशल          16,182            17,951
नोट : वर्तमान और प्रस्तावित दोनों में महंगाई भत्ता शामिल नहीं है।
 

रोजगार मेले में 11 हजार का पंजीकरण
दिल्ली सरकार की तरफ से आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला मंगलवार को खत्म हो गया। अधिकारियों का कहना है कि इसमें 79 कंपनियों ने हिस्सा लिया। करीब 11 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 3,200 से अधिक लोगों को शार्टलिस्ट किया गया है। मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी।



शीला ने बनाए दो नए प्रवक्ता 
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मीडिया विभाग मजबूत बनाने के लिए पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी और जितेन्द्र कोचर उर्फ जीतू को पार्टी प्रवक्ता बनाया है। शीला के अनुसार, शमिष्ठा मुखर्जी पहले की तरह मुख्य प्रवक्ता के पद पर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed