{"_id":"63a8397eac464b5ba64db05d","slug":"metro-service-started-from-shaheen-bagh-to-botanical-garden-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मैजेंटा लाइन की मेट्रो सेवा बहाल, ट्रैक पर ड्रोन गिरने से करीब एक घंटा रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मैजेंटा लाइन की मेट्रो सेवा बहाल, ट्रैक पर ड्रोन गिरने से करीब एक घंटा रही बाधित
Sun, 25 Dec 2022 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 PM IST
सार
दिल्ली में सुरक्षा कारणों से शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन की रोकी गई मेट्रो सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। ट्रैक पर अचानक ड्रोन गिरने से यहां अफरातफरी का माहौल हो गया था।
विज्ञापन
मैजेंटा लाइन में गिरा ड्रोन
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन (मैजेंटा लाइन) की मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। अब यात्री इस रूट पर सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। रविवार की शाम सुरक्षा कारणों से करीब एक घंटे के लिए इस रूट पर मेट्रो सेवा बाधित रही।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार को जसोला विहार के पास मेट्रो ट्रैक पर एक ड्रोन गिर गया। इससे सुरक्षा कारणों को देखते हुए जसोला विहार, शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो सेवा रोक दी गई। इसके बाद ड्रोन मामले की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि ड्रोन मेडिकल सप्लाई लेकर जा रहा था। टेक्निकल कारणों से यहां गिर गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस रूट पर कुछ समय के लिए मेट्रो सेवा बाधित थी। अब फिर से इसे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन