{"_id":"59b03ac24f1c1bfd7f8b4772","slug":"metro-service-affected-by-falling-tree-on-blue-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू लाइन पर पेड़ गिरने से मेट्रो सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू लाइन पर पेड़ गिरने से मेट्रो सेवा प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
राजधानी बुधवार शाम चली तेज हवा के दौरान मेट्रो लाइन पर पेड़ गिर गया। हादसे की वजह से बुधवार शाम करीब 7.15 ब्लू लाइन मेट्रो सेवा प्रभावित हो गई। नोएडा जाने वाली ओर न्यू अशोक नगर से नोएडा सेक्टर-18 के बीच मेट्रो की रफ्तार बेहद धीमी हो गई।
विज्ञापन
मेट्रो बाधिक होने के कारण नोएडा के मेट्रो स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि बाद में इसे दुरुस्त कर लिया गया। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक शाम समय न्यू अशोक नगर से नोएडा जाने वाली ओर लाइन पर पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
मेट्रो को नुकसान से बचाने के लिए मेट्रो ट्रेन की गति को बेहद धीमा कर दिया गया। ऐसे में मेट्रो स्टेशन पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि बाद में इसे दुरुस्त करने का दावा किया गया।
विज्ञापन