फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro reached to manesar

अब मानेसर तक मेट्रो दौड़ेगी मेट्रो, पटौदी रैली में मुख्यमंत्री ने दी कई सौगात

Mon, 09 May 2016 04:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 09 May 2016 04:46 AM IST
सार

  • केएमपी पर डेवलपमेंट कॉरिडोर सहित कई घोषणाएं 
  • रेवाड़ी तक नया हाइवे बनाने की भी उन्होंने की घोषण
  • पंचगांव में इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोलेगी प्रदेश सरकार 

विज्ञापन
metro reached to manesar
पटौदी रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पटौदी रैली में विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मानेसर तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने केएमपी पर डेवलपमेंट कॉरिडोर बनाने का भी एलान किया। 

विज्ञापन


इसके तहत केएमपी के दोनों ओर एक किलोमीटर दायरे में औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुड़गांव-रेवाड़ी वाया पटौदी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने व पंचगांव में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री पटौदी स्थित रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री ने हेलीमंडी के लिए छह एकड़ में स्टेडियम व 10 गांवों में व्यायामशालाएं खोलने, रामनगर से गुरावड़ा व बसपुर से कापड़ीवास तक नई सड़कों के निर्माण, पटौदी के पशु अस्पताल को बड़ा बनाने, अस्पताल को 50 बेड से 100 बेड करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

metro reached to manesar
पटौदी रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल

इसके अलावा सीएम ने पटौदी में नया दमकल केंद्र, नवादा-राजपुरा-नखड़ौला में सामुदायिक केंद्र, चार स्कूलों को अपग्रेड करने, गांव गुढ़ाना व खलीलपुर में पशु अस्पताल, फर्रूखनगर में सीएचसी को 50 बेड का अस्पताल बनाने का भी एलान किया। इसके साथ-साथ ग्रामीण विकास पर 15 करोड़ व शहरी विकास के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन वर्षों में हरियाणा में रोजगार के चार लाख नए अवसर पैदा होंगे। प्रदेश की नई उद्योग नीति के जरिये निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हैपनिंग हरियाणा के जरिये इसकी नींव डाल दी गई है।

सुशासन पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों से उंगली टेढ़ी कर हिसाब लिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिजली का पूरा बिल भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed