फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro projects approved in Kanpur and Agra

कानपुर और आगरा में मेट्रो चलाने का रास्ता साफ, दोनों परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Thu, 07 Feb 2019 04:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 07 Feb 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
Metro projects approved in Kanpur and Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर और ताज नगरी आगरा केलोगों को बहुत जल्द ही मेट्रो रेल पर सफर करने का मौका मिलेगा। केंद्र सरकार ने लोकसभा के चुनाव के ठीक पहले इन दोनों शहरों को मेट्रो रेल की सौगात दी है। आवास एवं नियोजन विभाग द्वारा तैयार दोनों मेट्रो परियोजनाओं की डीपीआर को केंद्रीय वित मंत्रालय द्वारा गठित ‘पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड’ (पीआईबी) ने बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में मंजूरी दे दी है। दोनों परियोजनाओं पर 19170 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जबकि मेरठ के लिए प्रस्तावित डीपीआर पर बाद में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार ने दोनों शहरों में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने के लिए पिछले साल ही डीपीआर तैयार करके केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय ने दोनों परियोजनाओं की  31924 करोड़ की लागत को अधिक बताते हुए संशोधित डीपीआर भेजने को कहा था।
विज्ञापन


प्रदेश ने पिछले महीने में ही दोनों परियोजना की लागत में करीब 12754 करोड़ की कमी करते हुए 19170 करोड़ रुपये की लागत वाली संशोधित डीपीआर केन्द्र को भेजा था। जिसे पीआईबी ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दोनों शहरों में मेट्रो रेल परियोजना पर काम शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में 32 व आगरा में 30 किमी में दौड़ेगी मेट्रो
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा कानपुर के संशोधित डीपीआर के मुताबिक कानपुर में 32 किमी. और आगरा में 30 किमी. की दूरी में मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। लागत कम होने के बाद कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना अब 10908 करोड़ रुपये की लागत में पूरी होगी।


इससे पहले के इस शहर के लिए तैयार डीपीआर की लागत 18143 करोड़़ रुपये थी, जिसमें 7235 करोड़ की कमी की गई है। इसी तरह आगरा के लिए पहले तैयार की गई डीपीआर की लागत 13781 करोड़ थी, जिसमें 5519 करोड़ रुपये की कमी की गई है। अब इस परियोजना की लागत 8262 करोड़ हो गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed