फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro Phase-4: 400 engineers working through webinars

मेट्रो फेज-चार : वेबिनार के जरिए काम कर रहे हैं 400 इंजीनियर

Tue, 14 Apr 2020 01:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Apr 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Metro Phase-4: 400 engineers working through webinars
Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने कार्यालय से काम शुरू कर दिया है। मेट्रो फेज-चार के प्रस्तावित निर्माण कार्यों को नियत समय पर पूरा करने के लिए लॉकडाउन के दौरान भी डीएमआरसी के 400 इंजीनियरों की टीम वेबिनार के जरिये कार्य कर रही है। इसके तहत थ्री-डी डिजाइन तैयार कर साझा किए जा रहे हैं, ताकि हालात सामान्य होने पर कार्यों को त्वरित गति से किया जा सके।
विज्ञापन


डीएमआरसी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल ने कहा कि अलग-अलग विभागों की टीमें नियमित रूप से साइट कर्मियों, डिजाइन सलाहकारों और ठेकेदारों के साथ समन्वय कर रही हैं। तकनीकी टीमें ऑनलाइन बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग (बीआईएम) के जरिये डिजाइन, चित्रों और थ्री-डी मॉडल भी अपलोड कर रही हैं, जबकि अधिकारियों की टिप्पणियों को भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होने वाली बैठकों में मंजूर डिजाइनों के आधार पर परियोजना में इसे इस्तेमाल करने, ठेकेदारों को खरीदारी के आदेश, साइट पर कर्मियों की तैनाती समेत अन्य बिंदुओं पर निर्णय लिए जा रहे हैं। सुरक्षा विभाग निर्माण स्थल की सुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर विमर्श के लिए परियोजना इंजीनियरों के लिए लगातार वेबिनार के जरिये संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 को फायर सेफ्टी एट होम
सुरक्षा विभाग की ओर से डीएमआरसी कर्मियों के परिवार के सदस्यों के लिए 19 अप्रैल को फायर सेफ्टी एट होम विषय पर एक वेबिनार होगा। डीएमआरसी कर्मियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के जरिये जागरूक किया जा रहा है। अग्रणी संस्थानों के सहयोग से की गई इस पहल के तहत अब तक 600 से अधिक कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed