फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro day and award distribution in delhi

23 साल से दिल्ली में चल रही है मेट्रो लेकिन ये है उसका बेस्ट स्टेशन

Thu, 04 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 May 2017 09:29 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सबसे बेहतर : एलजी
सबहेड 
मेट्रो के 23वें फाउंडेशन डे पर बोले अनिल बैजल- दूसरी निर्माण एजेंसियां ले सबक 
आगे बढ़ने के लिए पार्किंग व लास्ट माइल कनेक्टविटी पर काम करने की दी सलाह       
मेट्रो पर्सन ऑफ द ईयर, बेस्ट स्टेशन समेत कुल 44 लोगों को दिया गया पुरस्कार 
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली।

विज्ञापन
metro day and award distribution in delhi
metro

विस्तार

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सबसे बेहतर है। घनी बसावट वाले इलाकों में बगैर किसी असुविधा के तय समय में निर्माण करना मेट्रो प्रबंधन की खासियत है।

विज्ञापन


एलजी बुधवार को मेट्रो के 23वें फाउंडेशन डे पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मेट्रो पर्सन ऑफ द ईयर, बेस्ट स्टेशन समेत बेहतर काम करने वाले कुल 44 मेट्रो कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैजल ने कहा कि मेट्रो अपने बेहतर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से 23 सालों में नई ऊंचाइयों तक पहुंची है। मेट्रो के बगैर दिल्ली के बारे में अब सोचा नहीं जा सकता है। दूसरी निर्माण एजेंसियों को मेट्रो के इस प्रबंधन से सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर मेट्रो को पार्किंग और लास्ट माइल कनेक्टविटी को बढ़ाने की दिशा में काम करने का सुझाव भी दिया। एलजी ने इस दौरान 1.1 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट की शुरुआत भी की।
 
एलजी ने कहा कि लोग गाड़ी छोड़कर मेट्रो से सफर करे इसके लिए मेट्रो को लास्ट माइल कनेक्टविटी की सुविधा देनी होगी। कम दरों वाली पार्किंग सुविधा देनी होगी, जिससे लोग गाड़ी पार्क कर शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मेट्रो का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मेट्रो स्थानीय निकायों डीडीए, एमसीडी के साथ बैठकर बात करे।

इस मौके पर मंगू सिंह ने कहा कि मेट्रो लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सफर किया। बीते साल हमने 3100 ट्रिप लगाई और हमारी एक्यूरेसी 99.97 फीसदी रही। अब हम 17 मेगावाट सोलर पावर उत्पादन कर रहे हैं। मेट्रो फेज तीन में हम पूरी तरह से सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करेंगे।

डीडीए व एमसीडी को हस्तांतरित होंगी मेट्रो पार्किंग

metro day and award distribution in delhi

दिल्ली मेट्रो के अंतर्गत आने वाली पार्किंग को आने वाले दिनों में डीडीए और एमसीडी को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। मेट्रो के 23वें फाउंडेशन डे पर अनिल बैजल ने कहा कि डीएमआरसी इस मामले में प्रस्ताव आगे बढ़ाने की सैद्धांतिक मंजूरी ले चुका है।

हालांकि एलजी ने इस पर ज्यादा नहीं बताते हुए कहा कि इस मंगलवार को बैठक हुई थी। मगर इस पर अंतिम फैसला डीएमआरसी में भागीदारी रखने वाले दिल्ली सरकार और डीएमआरसी मिलकर लेंगे। उन्होंने मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग बनाने पर जोर दिया।       

मेट्रो फाउंडेशन डे पर बुधवार को मेट्रो ने अपने अलग-अलग विभाग में अच्छा काम करने वाले 44 मेट्रो कर्मियों को सम्मानित किया। मेट्रो पर्सन ऑफ द ईयर का पुरस्कार राजीव चौक के स्टेशन कंट्रोलर श्रीकांत को मिला। श्रीकांत ने सबसे बिजी स्टेशन को अच्छे तरीके से संभाला।

​मेट्रो पर्सन ऑफ द ईयर बने श्रीकांत, चांदनी चौक बना बेस्ट स्टेशन  

metro day and award distribution in delhi

इस स्टेशन पर रोजाना 6 लाख से ज्यादा यात्री आते-जाते हैं। मेट्रो वूमेन ऑफ द ईयर का पुरस्कार कुमारी तारा को मिला। तारा ट्रेन ऑपरेटर और स्टेशन कंट्रोलर है। वह लाइन 3 व 4 (द्वरका से वैशाली/नोएडा) सबसे बिजी लाइन पर सेवाएं देती हैं।

बेस्ट स्टेशन का पुरस्कार चांदनी चौक को मिला। घनी बसावट वाले इलाके के साथ पर्यटकों की आवाजाही वाले स्टेशन पर इस बार बेहतर प्रबंधन से दिक्कतें नहीं आई। पीक सीजन में यहां 1.5 लाख यात्री रोजाना आए।

इसके लिए स्टेशन मैनेजर हलीम अंसारी को पुुरस्कार दिया गया। इसके अलावा ट्रेड फेयर के दौरान नोएडा सिटी सेंटर और प्रगति मैदान पर बेहतर प्रबंधन करने वाले अरविंद कुमार कश्यप को बेस्ट स्टेशन मैनेजर का पुरस्कार मिला। इस बार मेले के दौरान शिकायतों की संख्या घट गई थी।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed