फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro contract employee joins guest teachers dharna

गेस्ट टीचर्स के धरने में जुड़े मेट्रो के कांट्रैक्ट कर्मी

Sat, 25 Jan 2014 11:34 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Jan 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
metro contract employee joins guest teachers dharna

मेट्रो के कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय के सामने पक्की नौकरी की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों के धरने को समर्थन दिया।

विज्ञापन


धरने के 10वें दिन ऑल गेस्ट टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार युवाओं के भविष्य की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। सरकार घोषणा पत्र और फिर मुलाकात में किए गए वादे को भूल गई है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं धरने में शामिल कुछ अतिथि शिक्षकों को स्कूल से निकाल भी दिया गया है। इन तमाम दिक्कतों के बावजूद धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि मांग नहीं माने जाने पर करीब छह शिक्षक गणतंत्र दिवस से आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी
दिल्ली प्रशासन अधीनस्थ सेवा (दास) कैडर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गत वर्ष से कैडर के अधिकारी केंद्र सरकार के कैडर के बराबर वेतन की मांग कर रहे हैं।


मांग नहीं माने जाने पर 11 फरवरी से स्वाभिमान संघर्ष आंदोलन शुरू करने की चेतावनी सरकार को दी गई है। एसोसिएशन के महासचिव दीपक भारद्वाज का कहना है कि 16 सितंबर, 2013 को भी सरकार के खिलाफ धरना दिया था।

मुख्य सचिव ने कुछ मांग मान ली थी। समान कार्य के लिए केंद्र सरकार के कर्मियों के समान वेतन की मांग दीपावली तक पूरी की जानी थी, लेकिन अभी तक नहीं हुई है।  उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर 11 फरवरी से धरना देने के साथ-साथ भूख हड़ताल भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed