फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meter will be installed if underwater is used after a limit

केजरीवाल का ऐलान - भूजल का प्रयोग किया तो लगेगा मीटर..

Sun, 14 Jan 2018 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
meter will be installed if underwater is used after a limit
kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाउसिंग सोसाइटी में प्रति फ्लैट लगने वाले 100 रुपये सीवर चार्ज की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट तभी मिलेगी, जब वह एक सीमित मात्रा में भूजल प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


भूजल प्रयोग करने वाली सोसाइटी को इसके लिए मीटर लगवाना होगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पानी के बिल की समस्या को लेकर द्वारका की हाउसिंग सोसाइटी में लोगों संग बैठक करने पहुंचे थे। दिल्ली जल बोर्ड भी उन्हीं के पास है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दिनों एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मिलकर पानी के बिल, सीवर चार्ज जैसी कई समस्याएं बताई थीं। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ लोगों की समस्या का समाधान करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने एरियर पर भी छूट की घोषणा की

meter will be installed if underwater is used after a limit
arvind kejriwal - फोटो : कुमार संजय

मुख्यमंत्री ने सीवर चार्ज में सशर्त छूट के साथ बकाया एरियर पर भी छूट की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल प्रयोग करने वाली सोसाइटी पर सीवर चार्ज लगेगा, लेकिन तभी, जब वह तय सीमा से ज्यादा इसका उपयोग करेंगे।

जल बोर्ड अधिकारी जल्द ही यह सीमा तय कर सूचित करेंगे। बकाया एरियर भी माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी हाउसिंग सोसाइटी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाना अनिवार्य है। अब तक कई सोसाइटी ने इसे नहीं लगवाया है।

इस पर लगने वाले जुर्माने को माफ कर छह माह का समय और दिया जाता है। इसके बाद भी नहीं लगाते तो जुर्माना लगेगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के बाद सोसाइटी साल में एक बार सेल्फ सर्टिफिकेशन करेगी। एक बार इसके चालू होने की जल बोर्ड अधिकारी जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed