फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department predicted light to moderate rain in Delhi on Sunday

Weather Alert : चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान, आज दिल्ली में गिरेंगी राहत की बूंदें; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Sun, 08 Sep 2024 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Sep 2024 01:34 AM IST
सार

शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर में बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चला। इससे उमस और बढ़ गई। वहीं, शाम को हल्की बारिश हुई। 

विज्ञापन
Meteorological Department predicted light to moderate rain in Delhi on Sunday
दिल्ली में रविवार को बारिश के आसार बारिश - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में शनिवार को हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। लोग दिन भर चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, रविवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर में बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चला। इससे उमस और बढ़ गई। वहीं, शाम को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री नीचे 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 93 फीसदी से 68 फीसदी रहा। हालांकि, देर रात तेज हवा चली जिससे हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के आंकड़ों के अनुसार आया नगर और रिज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड में 32.7 व पालम में 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश दर्ज
आया नगर-----11.5 मिमी
पालम----------8.2 मिमी
रिज------------3.7 मिमी
लोधी रोड------1.9 मिमी
मयूर विहार----1.5 मिमी
सफदरजंग-----0.6 मिमी
पूसा------------0.5 मिमी
डीयू------------0.5 मिमी

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में लोग लगातार साफ हवा में सांस ले रहे हैं। आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 70 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 43 रहा, यह अच्छी श्रेणी है। गुरुग्राम में 72, गाजियाबाद में 52, नोएडा में 56 व ग्रेटर नोएडा में 52 एक्यूआई दर्ज किया।

शनिवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---34.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----24.5 डिग्री सेल्सियस

रविवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----25 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed