Weather : पानी-पानी हुआ दिल्ली-NCR, रात भर रुक-रुककर होती रही बारिश, कई जगह जल-भराव
कल शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात और शुक्रवार तड़के तक जारी रहा। रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। इस वजह से राजधानी के कई इलाकों में पानी जमा हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। दिल्ली-एनसीआर में इस कारण दिन में ही अंधेरा हो गया और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। कल शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात और शुक्रवार तड़के तक जारी रहा। रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। इस वजह से राजधानी के कई इलाकों में पानी जमा हो गया है।
#WATCH | Waterlogging witnessed in several parts of Delhi after the rainfall; visuals from Pankha Road flyover pic.twitter.com/v8NRFZB3KK
— ANI (@ANI) March 31, 2023विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ। इसके कारण शुक्रवार को भी तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप निकली हुई थी। इस कारण से अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए। लगभग चार बजे तेज हवा के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश का यह दौर सात बजे तक जारी रहा।
सफदरजंग में बारिश के साथ 36 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जबकि पालम में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे रफ्तार की हवा के साथ 1.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। रिज में 4.5 मिमी बारिश दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश का असर यह रहा कि शाम चार बजे तक जो अधिकतम तापमान 33 डिग्री से ऊपर था वह शाम छ: बजे तक लुढ़क कर 20 डिग्री पहुंच गया। इस तरह से तापमान में 13 डिग्री की गिरावट हुई। पालम में शाम चार बजे से शाम 5:30 बजे के बीच तापमान में 10 डिग्री की गिरावट हुई। 31 डिग्री रहा तापमान लुढ़क कर 21 डिग्री पहुंच गया। विभाग ने देर रात भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद हवा व बारिश में कमी आएगी।
विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ हवा चलने की संभावना है। इस कारण से तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तीन अप्रैल से तापमान बढ़ना शुरू होगा और पांच अप्रैल आते-आते तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बीते बुधवार को भी शाम को मौसम का मिजाज बदल गया था और कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसके अनुसार अभी शुक्रवार और शनिवार को भी बदरा बरसेंगे।