{"_id":"6875a77578426c688e010006","slug":"meteorological-department-has-predicted-light-rain-in-delhi-today-too-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: दिल्ली में काले बादल और पड़ीं राहत ही फुहारें, आज भी राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: दिल्ली में काले बादल और पड़ीं राहत ही फुहारें, आज भी राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना
Tue, 15 Jul 2025 06:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 15 Jul 2025 06:27 AM IST
सार
मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में कहा कि आने वाले दिनों में 19 जुलाई तक दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
Delhi Rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून इस बार दिल्ली-एनसीआर पर खूब मेहरबान दिख रहा है। सप्ताहांत पर लगातार हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। ऐसे में दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह सुहावनी रही। हालांकि, सुबह से ही आसमान में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन में धूप खिली, लेकिन बादलों का आना-जाना लगा रहा। शाम होते-होते काले बादलों ने डेरा जमा लिया और फिर राहत की फुहारें पड़ीं। इस दौरान लोग बारिश का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार शाम 5:30 बजे तक बारिश हुई। वहीं, बीते 24 घंटे में 15.8 एमएम बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 70 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मानक वेधशाला में 33.6, रिज और पालम में 32.6, राजघाट में 32.3 और आया नगर में 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 26, रिज में 25, सफदरजंग में 23.6, पालम में 23.4 और राजघाट में 24.3 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
19 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में कहा कि आने वाले दिनों में 19 जुलाई तक दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और बिजली गिरने की संभावना है। इस पूरे हफ्ते दिन का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस बीच किसी भी तरह की गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन दिनभर हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है।