फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR Weather Forecast Today: Cool Winds, Rain in Delhi Aaj ka Muasm ki Jankari IMD Alert News in Hindi

Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Sun, 15 Mar 2026 07:15 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 15 Mar 2026 07:15 AM IST
सार

Delhi NCR Weather Update Today : मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली में आज सवेरे से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। एनसीआर में बूंदाबांदी की खबर है। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। 

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Forecast Today: Cool Winds, Rain in Delhi Aaj ka Muasm ki Jankari IMD Alert News in Hindi
बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। एनसीआर में बूंदाबांदी की खबर है। साथ में हल्की हवाएं भी चल रही हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में आसमान पर घटा छाई हुई हैं। ठंडी हवा चल रही है और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
कल मौसम विभाग ने कहा था कि रविवार से दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि इस दौरान गरज और बिजली के साथ तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। झोंकों में यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकतीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 16-17 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज सतही हवाओं की गति 15-30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम 14-17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 18 मार्च को हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाओं का दौर संभव है। हवाओं की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा, 19 और 20 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

हवा चलने से खुशनुमा रहा मौसम
शनिवार को दिनभर तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 24 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज और आया नगर में 33.2, लोधी रोड में 33 और पालम में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed