फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Membership campaign RLD has set rules and regulations for making members

सदस्यता अभियान: '20 सदस्य बनाओ, पार्टी में जिम्मेदारी पाओ', रालोद का नोएडा में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

Mon, 07 Jul 2025 07:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 07 Jul 2025 07:17 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोकदल ने नोएडा में सदस्यता अभियान तेज किया, जिसमें कार्यकर्ताओं को 20 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान 31 अक्तूबर को समाप्त होगा और पार्टी किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

विज्ञापन
Membership campaign RLD has set rules and regulations for making members
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने नोएडा में अपने सदस्यता अभियान को तेज करने का एलान किया है। 14 अप्रैल को शुरू हुआ यह अभियान 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर समाप्त होगा। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए नए सदस्य बनाने का कायदे कानून तय कर दिए हैं, जिसके तहत पार्टी में पद पाने की लालसा रखने वाले कार्यकर्ता व नेताओं को 20-20 नए सदस्य बनाने होंगे। इस लक्ष्य को पूरा न करने वालों को पार्टी में किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी। ये बातें सोमवार को नोएडा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नियम में किसी प्रकार की छूट नहीं है। अभियान के समापन के बाद नवंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार हर तीन साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अनिवार्य है, जिसका पार्टी पूरी निष्ठा से पालन करेगी। रालोद ने एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। रालोद को किसानों की पार्टी बताते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी किसानों के मुद्दों पर अधिकारियों और सरकार से सीधे संवाद करेगी। भूमि अधिग्रहण, फसल बीमा, और सिंचाई जैसी समस्याओं को हल करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


 इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी समेत नोएडा महानगर अध्यक्ष विजेन्द्र यादव, युवा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गौरव आजाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत दौला, प्रदेश महासचिव हेमा पाठक, मंडल अध्यक्ष इन्दरवीर भाटी, जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, अंशुमान आनंद, यशवीर भाटी, सुनील पांडेय, नोएडा उपाध्यक्ष विजय भाटी, अभिषेक त्यागी, क्षेत्रीय महासचिव निशांत भाटी, युवा उपाध्यक्ष गंधर्व त्यागी एवं पवन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed