{"_id":"5e0a642c8ebc3e87fc6b8f5c","slug":"meenakshi-lekhi-issued-charge-sheet-against-kejriwal-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सरकार पर हमलावर हुई सांसद मीनाक्षी लेखी, केजरीवाल सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सरकार पर हमलावर हुई सांसद मीनाक्षी लेखी, केजरीवाल सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र
Tue, 31 Dec 2019 02:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है। सांसद मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को विकास, पानी, स्वास्थ्य समेत अन्य मुद्दों पर आप सरकार को घेरा। सीएम केजरीवाल के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दिल्ली के विकास पर खर्च किए जाने वाले पैसे को अन्य चीजों में बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि जब आप सरकार सत्ता में आई थी तो सरकार के कोष में 113 करोड़ रुपये सरप्लस थे, लेकिन वर्तमान में दिल्ली सरकार पर 5399 करोड़ का कर्ज है। इसके साथ ही मुफ्त पानी देने की योजना को भी उन्होंने महज धोखा बताया।
विज्ञापन
कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में लोगों को संबोधित करते हुए लेखी ने कहा कि दिल्ली सरकार जनता को मुफ्त में पानी देने का दावा कर रही है। लेकिन जब दिल्ली के पास पानी है ही नहीं तो सरकार पानी कहां से दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली का ऐसा कोई भी इलाका नहीं है, जहां साफ पानी पहुंचता हो। लोगों को पीने के लिए पानी बाहर से खरीदना पड़ता है या आरओ लगाकर पानी साफ करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार जनलोकपाल का वादा करके भी मुकर गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल में 5000 बसों का वादा करके महज 300 बसें ही लाई जा सकीं। 20 नए डिग्री कॉलेज और 500 नए सरकारी स्कूल खोलने का वादा किया गया, लेकिन एक भी नये कॉलेज या स्कूल खोले नहीं गए।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 30000 बेड बढ़ाए जाएंगे लेकिन एक भी बेड नहीं बढ़ा। दिल्ली सरकार ने मेट्रो के फेज 4 में भी लगातार अड़ंगा लगाया। प्रदूषण कम करने के लिए धरातल पर कोई काम नहीं किया गया। 8 लाख नौकरी देने का वादा भी झूठा निकला।
विज्ञापन
सांसद ने जामिया मिलिया इस्लामिया में हुए हिंसक प्रदर्शन में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को दिल्ली सरकार की ओर से पांच लाख रुपये और सरकारी नौकरी दिए जाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार घुसपैठियों के समर्थन में है और उन लोगों का मुआवजा दे रही है, जिन्होंने बसों और सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाया।
कांग्रेस को घेरते हुए लेखी ने कहा कि एनआरसी और एनपीआर लाने का प्रस्ताव 2008 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय में ही लाया गया था। इनमें कुछ भी नया नहीं है, भाजपा सिर्फ कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए इस अधूरे वादे को पूरा कर रही है।