{"_id":"580b63874f1c1b716b70678f","slug":"medison-square-like-environment-will-be-created-in-gurgaon-modi-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मेडिसन स्क्वायर जैसा दिखेगा नजारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मेडिसन स्क्वायर जैसा दिखेगा नजारा
यशलोक सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:32 AM IST
सार
- स्वर्ण जयंती समारोह के लिए ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स में चल रही हैं तैयारियां
-- कार्यक्रम में होलोग्राम तकनीक का भी होगा इस्तेमाल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सिटी में हरियाणा के गठन की 50वीं वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) यादगार होगी। इसके लिए शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स में उत्सव की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को इसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान यहां वैसा ही नजारा दिखेगा जैसा सितंबर 2014 में न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वायर में पीएम के संबोधन के दौरान लोगों ने देखा था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही यह घोषित कर चुके हैं स्वर्ण जयंती समारोह बेमिसाल होगा।
विज्ञापन
वैसे तो गुड़गांव में कई बड़े-बड़े आयोजन हो चुके हैं। मगर हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव काफी यादगार रहने वाला है। यह उत्सव प्रदेश और यहां के नागरिकों के लिए खास हो इसी बात को ध्यान में रखकर शहर मेें करीब एक माह से तैयारियों का सिलिसिला जारी है।
विज्ञापन
पीएम का जहां से संबोधन होगा उस स्थान को मेडिसन स्क्वायर जैसा लुक दिया जा रहा है। यहां लोगों के बैठने और मंच तक की व्यवस्था को उसी अनुरूप तैयार कराया जा रहा है।
होलोग्राम तकनीक का होगा इस्तेमाल...
आयोजन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार स्वर्ण जयंती के माध्यम से प्रदेश के गौरव को देश ही नहीं विदेश तक पहुंचाना चाहती है।इस उत्सव के माध्यम से प्रदेश की कला, संस्कृति व सभ्यता की साक्षी पूरी दुनिया बनेगी।
प्रधानमंत्री ने न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वायर में जिस प्रकार से लोगों को संबोधित किया था यहां वैसा ही नजारा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। उत्सव भव्य हो इसके लिए मुख्यमंत्री तक आयोजन स्थल पर पहुंच तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
आयोजन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके इसके लिए होलोग्राम तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
जिस ग्राउंड में प्रधानमंत्री का भाषण होगा वहां पर बैठे हजारों लोग पीएम को अपने सामने महसूस करेंगे। वहीं क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद आम लोगों तक पीएम इसी तकनीक के माध्यम लोगों से रूबरू होंगे।