फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   media will not be involved when junior donald trump will visit gurugram

जूनियर ट्रंप के आगमन को लेकर शहर में हलचल, मीडिया को रख रहे हैं दूर

Wed, 21 Feb 2018 11:05 AM IST
लाल सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम
लाल सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 21 Feb 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
media will not be involved when junior donald trump will visit gurugram
junior trump

जूनियर ट्रंप के दौरे को लेकर गुरुग्राम में हलचल शुरू हो गई है। उनके भारत दौरे को लेकर गृह मंत्रालय सुरक्षा की तैयारियों में जुट गया है। पुलिस ने भी अपना खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया है। 

विज्ञापन


शहर में सुरक्षा को लेकर भारत सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक आदेश गुरुग्राम पुलिस को प्राप्त नहीं हुए हैं, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन


होटल में भी अंदरूनी तौर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। ट्रंप के गुरुग्राम पहुंचने की खबर को लेकर मीडिया भी सक्रिय हो गया है, लेकिन मीडिया को इससे दूर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप की मेहमाननवाजी का लुत्फ 75 निवेशक उठाएंगे। इसके लिए 23 फरवरी को गुरुग्राम के ओबरॉय होटल में खास तौर पर ट्रंप गैलरी का निर्माण किया गया है।

होटल के अंदर और आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजरें जमी हैं

media will not be involved when junior donald trump will visit gurugram
junior trump

सूत्रों की मानें तो मंगलवार को गृह मंत्रालय के आला अधिकारियों ने भी गुरुग्राम पहुंचकर यहां कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। हालांकि मंत्रालय की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई अधिकारिक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। फिर भी होटल के अंदर और आसपास होने वाली हर गतिविधि पर खुफिया तंत्र की नजरें जम गई हैं।

पुलिस त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो यहां मुंबई और पुणे सहित अन्य स्थानों पर बने ट्रंप टावर की पेंटिंग भी लगाई जा रही हैं।

जूनियर ट्रंप के ओबरॉय होटल में पहुंचने की सूचना तो मिल रही है, लेकिन अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गृह मंत्रालय से इस संबंध में आदेश मिलते ही आदेशानुसार सुरक्षा की तैयारी की जाएगी। - संदीप खिरवार, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed