{"_id":"98541563b8bbdb50b024c78ea157bc75","slug":"mechanical-engineer-turned-out-vehicle-thief-syndicate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिकल इंजीनियर निकला वाहन चोर गिरोह का सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिकल इंजीनियर निकला वाहन चोर गिरोह का सरगना
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली और हरियाणा से बाइक चोरी कर ग्रेटर नोएडा में सस्ते दामों पर बेचते थे। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक पहले किसी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था। वेतन कम मिलने के कारण नौकरी छोड़कर उसने वाहन चोर गिरोह बना लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बिजेंद्र भड़ाना ने बताया कि सूचना मिली की एक मैकेनिक चोरी की बाइक बेचता है। पुलिस टीम ने गिरोह का सरगना धौलाना हापुड़ निवासी भूरा उर्फ विशाल और ननौता सहारनपुर निवासी अमरदास को कच्ची सड़क से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दोनों हल्दौनी में किराये के मकान में रहते थे। पूछताछ में भूरा ने बताया कि उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। पहले वह ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। वेतन कम मिलने के कारण हल्दौनी में मोटर मैकेनिक की दुकान खोल ली। यहीं से चोरी के वाहनों को बेचता था।
विज्ञापन
उसका साथी अमरदास अलग-अलग शहरों से वाहन चोरी कर ग्रेटर नोएडा लाता था। शहर में भी चोरी की वारदात करते थे। पुलिस ने इनके पास से 6 बाइक और चाकू बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।