फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mcd notice to 49 building owners

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 49 भवनों को जारी किया नोटिस 

Tue, 23 Jul 2019 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 23 Jul 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
mcd notice to 49 building owners
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

खतरनाक इमारतों के गिरने से कोई हादसा न हो इसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 49 खतरनाक भवनों को नोटिस जारी किया है। इनमें से कुछ ऐसी इमारतें भी हैं, जिनपर बारिश अपना कहर बरपा सकता है। उधर, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मदनगीर क्षेत्र में झुकी इमारत को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। 

उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली में सैकड़ों की संख्या में ऐसी इमारतें हैं, जिनके गिरने का खतरा मंडरा रहा है। उत्तरी दिल्ली ने ऐसी 49 इमारतों की पहचान कर उन्हें मरम्मत करने या ध्वस्त करने संबंधी नोटिस जारी कर दिया है। पहले से जर्जर और खतरनाक हो चुकी इमारतों का मानसून सीजन में ढहने का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन


लेकिन दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक भी बिल्डिंग की खतरनाक होने की पुष्टि नहीं की। निगमायुक्त वर्षा जोशी के मुताबिक उत्तरी निगम क्षेत्र के दायरे में आने वाले सभी खतरनाक भवनों को ध्वस्त करने या मरम्मत के नोटिस दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दक्षिणी निगम क्षेत्र के मदनगीर इलाके में झुकी इमारत को ध्वस्त करने से पहले इसे स्थायित्व देने की कोशिश की जा रही है ताकि कार्रवाई के दौरान भवन के ढहने का खतरा न रहे। ऊपरी मंजिलों को गिराने के दौरान आसपास के सभी भवन मालिकों को भी फिलहाल मकान खाली करने के निर्देश दे दिए गए हैं। 
-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed