फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD is active on the problem of stray dogs

Delhi NCR News: लावारिस कुत्तों की समस्या पर एमसीडी सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
केंद्र व दिल्ली सरकार से मांगेगी मदद, नए एनजीओ को भी जोड़ा जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या से राहत दिलाने के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। इस दिशा में स्थायी समिति की उप समिति की पहली बैठक हुई जिसकी रिपोर्ट एक महीने में प्रस्तुत की जाएगी। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। इसकी अध्यक्षता उप समिति के अध्यक्ष और स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सुंदर सिंह ने की।
बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि कुत्तों की नसबंदी के अभियान को तेज किया जाएगा। इसके लिए वर्तमान में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों से नए सिरे से संवाद स्थापित किया जाएगा और अन्य सक्षम संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, नसबंदी कार्यक्रम को विधानसभा स्तर पर लागू किया जाएगा ताकि अभियान को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इसके अलावा अभियान में बाधा बन रही प्रक्रियाओं की समीक्षा कर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार से सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन

सत्या शर्मा ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। कुत्तों की बढ़ती संख्या गंभीर चुनौती बन रही है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। एमसीडी इस दिशा में गंभीर है और सभी संबंधित विभागों के समन्वय से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह उप समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और इसकी अगली बैठक सोमवार को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed