{"_id":"6875d04124cfae6a050b7688","slug":"mcd-intensified-cleanliness-drive-at-subhash-road-market-in-gandhi-nagar-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर: धीरे-धीरे स्वच्छता की राह पकड़ रहा सुभाष रोड मार्केट, हरकत में आया एमसीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर: धीरे-धीरे स्वच्छता की राह पकड़ रहा सुभाष रोड मार्केट, हरकत में आया एमसीडी
Tue, 15 Jul 2025 09:22 AM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्वी दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्वी दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 15 Jul 2025 09:22 AM IST
सार
पूर्वी दिल्ली में नगर निगम ने सफाई अभियान चला रखा है। गांधी नगर की सुभाष रोड मार्केट में गंदगी और सीवर की लाइनों को साफ किया जा रहा है। बीती 20 जून को अमर उजाला में इससे संबंधित खबर लगी थी।
विज्ञापन
गांधी नगर की सुभाष रोड मार्केट पर सफाई अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर की सुभाष रोड मार्केट में गंदगी और सीवर जाम से निपटने के लिए नगर निगम ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। अब यहां नियमित रूप से सफाई हो रही है। साथ ही सीवर की लाइनों को भी साफ किया जा रहा है। इससे जलभराव की समस्या में कमी देखने को मिली है। बता दें कि अमर उजाला ने क्षेत्रवासियों की इस समस्या को 20 जून के अंक में प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
सुभाष रोड व बड़ा बाजार थोक रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण गुप्ता ने दावा करते हुए कहा कि पहले सुभाष रोड मार्केट की हालत बेहद खराब थी। सीवर ओवरफ्लो होता था, जिससे सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता था। ग्राहक आने से कतराते थे और व्यापार पर सीधा असर पड़ता था। गंदगी और बदबू के चलते राहगीरों को भी परेशानी होती थी।
विज्ञापन
इसके अलावा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि पहले मार्केट की सड़कों पर साफ-सफाई ठीक नहीं होती थी और कूड़ा कई-कई दिनों तक पड़ा रहता था, लेकिन अब रोजाना सुबह और शाम सफाई हो रही है। सीवर की सफाई के लिए मशीनें लगाई गई हैं और कूड़े के ढेर हटाए जा चुके हैं, जिससे मानसून में बारिश से मार्केट में जलभराव नहीं हुआ।
विज्ञापन