फाइलों के फेर में फंसा दिल्ली नगर निगम, गूगल ने बना भी दी रोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगजेब रोड का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम के मामले में गूगल ने एनडीएमसी को मात दे दी। एनडीएमसी ने इस संबंध में प्रस्ताव पर मोहर लगाने के बाद जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
जबकि गूगल ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम कर दिया है। एनडीएमसी को रोड पर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम के बोर्ड लगाने है।
मगर अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है, लेकिन गूगल मैप की तेजी देखकर आप दंग रह जाएंगे। अब आप गूगल मैप पर औरंगजेब रोड दिल्ली लिखेंगे तो वहां कुछ और ही नजर आएगा।
इन्हें है रोड का नाम बदलन पर आपत्ति
दूसरी ओर दक्षिणी दिल्ली के महापौर सुभाष आर्य ने ओखला स्थित कालिंदी कुंज से जामिया नगर मार्ग का नाम बिना नगर निगम की अनुमति के औरंगजेब रोड रखने पर आपत्ति जताई है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम अधीनस्थ किसी भी मार्ग, पार्क या भवन का नाम किसी के नाम पर रखने की एक विधिवत प्रक्रिया है। बिना किसी प्रक्रिया इस तरह किसी भी रोड का नाम नहीं बदला जा सकता।
उन्होंने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने का ऐलान किया।