फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mcd election dates changed in delhi

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखें बदली, अब 26 अप्रैल को आएंगे नतीजे

Thu, 23 Mar 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
mcd election dates changed in delhi
- फोटो : file

चुनाव आयोग ने दिल्ली में चल रही परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एमसीडी चुनाव की तारीखों में परिवर्तन किया है अब दिल्ली में मतदान 23 अप्रैल को होगा जबकि मतगणना 26 अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन


आयोग ने बताया है कि दिल्ली में स्‍थानीय निकायों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा जबकि 26 अप्रैल को वोटों की गिनती की जाएगी। एमसीडी चुनाव के लिए नामां‌कन की प्रक्रिया 27 मार्च से ही शुरु होगी। बता दें क‌ि द‌िल्ली में तीन दक्ष‌िणी, पूर्वी और उत्तरी द‌िल्ली नगर न‌िगम हैं। इन तीनों पर वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है।
विज्ञापन


माना जा रहा है क‌ि इस चुनाव में मुख्य टक्कर आम आदमी पार्टी और भाजपा की होगी। बता दें क‌ि आज ही ‌द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को एमसीडी के चुनाव ईवीएम की बजाय बैलट पेपर से कराने का आग्रह क‌िया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बैलेट पेपर से मतदान चाहते हैं केजरीवाल

mcd election dates changed in delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : SELF

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मिले निराशाजनक परिणाम के बाद अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि दिल्ली में एमसीडी के चुनावों में मतदान के लिए ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाए।

आम आदमी पार्टी को पंजाब में भारी जीत की उम्मीद थी लेकिन, यहां मिली करारी हार के बाद पार्टी में निराशा का माहौल है। पार्टी पंजाब चुनाव में जीत को लेकर इतनी उत्साहित थी कि परिणाम आने के पहले ही जश्न की पूरी तैयारी कर ली थी।

11 मार्च को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर रेड कार्पेट बिछा कर जश्न की तैयारी की गई थी। हालांकि, परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं सहित बड़े नेताओं का भी जोश काफूर हो गया था। 

बीजेप का है नगर निगमों पर कब्जा

mcd election dates changed in delhi
मनोज त‌िवारी - फोटो : ani

दिल्ली नगर निगम तीन क्षेत्रों में बंटा है जिसमें कुल 272 सीटें हैं। इसमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) में 104 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) में 64 सीटें हैं।

बता दें कि फिलहाल तीनों नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। 272 निगम पार्षदों में से 153 निगम पार्षद भाजपा से हैं। हालांकि दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्पष्ट किया था कि इस चुनाव में किसी भी वर्तमान पार्षद को टिकट नहीं दिया जाएगा।

साथ ही मनोज तिवारी ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि इस बार के चुनाव में किसी भी पार्षद के रिश्तेदार को टिकट नहीं दिया जाएगा। साफ है कि पार्टी नए चेहरों के साथ इलेक्शन में उतरने की योजना बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed