फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD denied kejriwal's claimed on Chikungunya and dengue

चिकनगुनिया पर केजरीवाल के दावों को एमसीडी ने नकारा, दिया करारा जवाब

Wed, 14 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
MCD denied kejriwal's claimed on Chikungunya and dengue
नगर निगम प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

तीनों नगर निगम में भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि राजधानी में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम का कार्य मुस्तैदी के साथ किया जाएगा। सिविक सेंटर में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बीमारियों पर पूरी तरह काबू पाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस संबंध में दिल्ली सरकार के आरोप बेबुनियाद हैं। कर्मचारी नियमित तौर पर फौगिंग कर रहे हैं। घर-घर जाकर मच्छरों के प्रजनन की जांच हो रही है। खास बात ये कि भाजपा नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली सरकार पर कोई आरोप नहीं लगाए, लेकिन उसके आरोपों का कड़ाई से जवाब दिया।
विज्ञापन


दक्षिणी नगर निगम के सदन के नेता सुभाष आर्य ने दिल्ली सरकार के नगर निगम पर फोगिंग करने में नाकाम रहने के आरोप को निराधार करार दिया। 

‘रोकथाम के लिए 72 घंटे तक विशेष प्रयत्न करें’

MCD denied kejriwal's claimed on Chikungunya and dengue
सतीश उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि हर वार्ड में कम से कम चार फोगिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है। लगभग 15.09 लाख घरों में छिड़काव किया गया है। लगभग 2.93 करोड़ बार मच्छरों के प्रजनन की घरों में जांच की गई। 

साढ़े सात हजार फील्ड वर्कर और 900 निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इन सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।  वहीं स्थायी समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में मेट्रो के निर्माण स्थल होने से मच्छरों का प्रजनन हो रहा है। 

संवाददाता सम्मेलन में पूर्वी नगर निगम की महापौर सत्या शर्मा, उत्तरी नगर निगम के उपमहापौर ताराचंद बंसल, सदन के नेता वीपी पांडेय और स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रवेश वाही भी मौजूद रहे। 

‘72 घंटे तक विशेष प्रयत्न करें’
दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने तीनों नगर निगमों के नेताओं को डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए आगामी 72 घंटे तक विशेष प्रयत्न करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed