{"_id":"5cf3583ebdec220728421cfa","slug":"mayawati-reviews-seven-states-after-lost-in-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने की सात राज्यों की समीक्षा, ईवीएम के जवाब में बढ़ाएंगे जनाधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने की सात राज्यों की समीक्षा, ईवीएम के जवाब में बढ़ाएंगे जनाधार
Sun, 02 Jun 2019 10:31 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी को छोड़कर पूरे देश में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर सात राज्यों के प्रभारियों और पूर्व और वर्तमान विधायकों की जमकर क्लास लगाई है।
पार्टी को लोकसभा चुनाव 2019 में केवल यूपी में ही 10 सीटें मिली हैं। जबकि देश भर में पार्टी ने अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है। लेकिन उसे जीत में तब्दील नहीं कर सकी है।
इससे पहले बसपा प्रमुख ने चुनाव के बाद आत्मनिरीक्षण बैठक के फैसले को सिरे से नकार दिया था। शनिवार की बैठक में मायावती ने कार्यकर्ताओं से ईवीएम का जवाब अपना जनाधार बढ़ाकर देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमों ने राजस्थान के प्रभारी मुनकाद अली को हटाकर उनकी जगह राम जी गौतम और धर्मवीर अशोक को प्रभारी बना दिया है। एमपी के प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी को हटा दिया है उसकी जगह रमाकांत सिंपल प्रदेश को संभालेंगे।

इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी ग्वालियर और रीवा के प्रभारी मुकेश अहवार को कड़ी चेतावनी दी है। एक और पदाधिकारी राम सखा वर्मा को सख्त निर्देश दिए हैं।
शनिवार को दिल्ली स्थिति रकाबगंज रोड पार्टी मुख्यालय पर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक हुई मैराथन बैठक में बसपा सुप्रीमों ईवीएम का जवाब जनाधार बढ़ाकर देने का ऐलान किया है। इसके लिए पार्टी अब बूथ लेवल पर अपने कॉडर को सक्रिय करने की कवायद शुरु करने की तैयारी में है।
शनिवार की बैठक में सात राज्य बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ गुजरात, उड़ीसा के प्रभारी और विधायकों समेत पार्टी के कॉडर नेता भी शामिल हुए। इसमें 6 विधायक राजस्थान से 2 मध्यप्रदेश और दो विधायक छत्तीसगढ़ से भी इस बैठक में शिरकत करने के लिए पहुंचे। अब पार्टी तीन जून को यूपी को लेकर बैठक करेगी।